Monday, December 15, 2008

kal mainai khuda se pucha....

कल मैने खुदा से पूछा कि खूबसूरती क्या है?
तो वो बोले

खूबसूरत है वो लब जिन पर दूसरों के लिए एक दुआ है

खूबसूरत है वो मुस्कान जो दूसरों की खुशी देख कर खिल जाए

खूबसूरत है वो दिल जो किसी के दुख मे शामिल हो जाए और किसी के प्यार के रंग मे रंग जाए

खूबसूरत है वो जज़बात जो दूसरो की भावनाओं को समझे

खूबसूरत है वो एहसास जिस मे प्यार की मिठास हो

खूबसूरत है वो बातें जिनमे शामिल हों दोस्ती और प्यार की किस्से कहानियाँ

खूबसूरत है वो आँखे जिनमे कितने खूबसूरत ख्वाब समा जाएँ

खूबसूरत है वो आसूँ जो किसी के ग़म मे बह जाएँ

खूबसूरत है वो हाथ जो किसी के लिए मुश्किल के वक्त सहारा बन जाए

खूबसूरत है वो कदम जो अमन और शान्ति का रास्ता तय कर जाएँ

खूबसूरत है वो सोच जिस मे पूरी दुनिया की भलाई का ख्याल

khud hi mai ladka sa nikal aaya

मेरी अक्ल-ओ-होश की सब हालातें
तुमने साँचें में जुनूँ में ढाल दीं
कर लिया था मैने अहद-ए-तर्क-ए-इश्क
तुमने फिर बाहें गले में डाल दीं

यूँ तो अपने कासिदान-ए-दिल के पास
जाने किस किस के लिये पैगाम हैं
पर लिखे हैं मैने जो औरों के नाम
मेरे वो ख़त भी तुम्हारे नाम हैं

ये तेरे ख़त, तेरी खुश्बू, ये तेरे ख़्वाब-ओ-ख़याल
मता-ए-जान हैं तेरे कौल-ओ-कसम की तरह
गुज़िश्ता साल में इन्हें गिन के रखा था
किसी गरीब की जोड़ी हुई रकम की तरह

कितने ज़ालिम हैं जो ये कहते हैं
तोड़ लो फूल, फूल छोड़ो मत
बागबाँ ! हम तो इस ख़याल के हैं
देख लो फूल, फूल तोड़ो मत

है मुहब्बत, हयात की लज्जत
वरना कुछ लज्जत-ए-हयात नहीं
क्या इजाज़त है, एक बात कहूँ
वो....मगर खैर कोई बात नहीं

शर्म, दहशत, झिझक, परेशानी
नाज़ से काम क्यूँ नहीं लेतीं
आप, वो, जी, मगर, ये सब क्या है
तुम मेरा नाम क्यूँ नहीं लेतीं

सालहा साल और एक लम्हा
कोई भी तो ना इनमें बल आया
खुद ही एक दर पे मैने दस्तक दी
खुद ही लड़का सा मैं निकल आया

Monday, December 8, 2008

धमाकों के तमाचों से आंखें तो खुली होंगी, गर अब भी न उठा हाथ तो यह बुज़दिली होगी। चूहे-बिल्ली का यह खेल आखिर कब तक चलेगा, आज दहली है मुंबई, कल ख़ाक में दिल्ली होगी। है गफ़लत कि ऊंघती सरकारें जागेंगी धमाकों के शोर से, सियासतदानों की कुछ देर को महज कुर्सी हिली होगी। ज़ंग ज़रूरत है अमन की हिफाज़त के लिए वरना, ख़िज़ा के साये तले सहमी चमन की हर कली होगी। "सौ सुनार की तो एक लोहार की" याद रहे "कुरील", जब हम लेंगे हिसाब तो हर चोट की वसूली होगी।

written by kumar vishwas...

कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है

मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है,

मैं तुझसे दूर कैसा हुँ तू मुझसे दूर कैसी है

ये मेरा दिल समझता है या तेरा दिल समझता है !!!



समुँदर पीर का अंदर है लेकिन रो नहीं सकता

ये आसुँ प्यार का मोती है इसको खो नहीं सकता ,

मेरी चाहत को दुल्हन तू बना लेना मगर सुन ले

जो मेरा हो नहीं पाया वो तेरा हो नहीं सकता !!!



मुहब्बत एक एहसानों की पावन सी कहानी है


कभी कबीरा दीवाना था कभी मीरा दीवानी है,

यहाँ सब लोग कहते है मेरी आँखों में आसूँ हैं

जो तू समझे तो मोती है जो न समझे तो पानी है !!!



भ्रमर कोई कुमुदनी पर मचल बैठा तो हँगामा

हमारे दिल में कोई ख्वाब पला बैठा तो हँगामा,

अभी तक डूब कर सुनते थे हम किस्सा मुहब्बत का

मैं किस्से को हक़ीक़त में बदल बैठा तो हँगामा !!!

about me
apne bare mai batau...... i m very seriuos about my work.....kaam ke sath koi compromise nahi...... mai kisi se nahi darta ,mai sach bolta hu par jab tak fas na jau, chaplus log bilkul pasand nahi hai, madad karta hu jitni mere bas mai hai, ladta rahunga jab tak jaan hai, nakchadey log bilkul pasand nahi hai, mujhei thandi chai aur ladies ki bematlab ki bakwas bilkul pasand nahi, thoda sa selfish hu, i dont believe in god woh dil mai hota hai, mai temple,church masjid gurudwara ke ander jane se parhez karta hu, jis din mera off hota hai us dinmeri mummy aur meri sister bahut pareshan hote hai.... off wale din sara din ghar mai huddhang machata rehta hu.....khane mai bhukh lagi ho to kuch bhi,waisei i like rajma chawal, palak paneer, dal makhni,i like expresso... adventures ka souk rakhta hu,and i love cartoons....... ab tak 4 saanp pakad chuka hu, 2 logo ko train ke niche aane se bacha chuka hu, dan ke mamle mai jab man karta hai tab deta hu nahi to jane do,kwhaish hai- parashut gliding, banji jumping, trap shooting, under water sweeming (i can't swim), computer par serfing pasand hai, yaar ek baar rodies mai jane ki tamanna hai, naye gadget pasand hai, i like pets, music mai mood ar depend karta hai,movies mai hollywood movies pasand karta hu, movies mai anand, longest yard, gladiator, troy,maine jindgi se bahut kuch sikha hai aur charo taraf ki bato par dyan rakhta hu aur jo mere kaam ki hoti hai us apne paas, aur hamesha sikhne ki koshish karta rehta hu, kush rehta hubaki baad mai bataunga......haan to mai kaha tha ....arei haan apne bare mai bata raha tha.....abhi tak 3 baar love ho chuka hai par parpose kisi ko nahi kiya.....ab in chakkro mai nahi padta... bekar ki baat hai yaar.. aaj ki ladkiyo ko handsome, smart, gaadi wale ladke pasand hai the whole thing is that ki unhe pappu pasand hai...........par aap tou jantei hai ki paapu can't dance sala----... koi baaat nahi apne paas bhi hogi tab apne bacchei ye sab karenge....man karta gumta rahu... duniya ki sabse unchei pahad pe chad ke free diving karu .....mare dost bhi kuch jyada nahi hai....kiyoki mai bematlab ki bakwas nahi karta.... par jo hai unhe mai bahut pareshan karta hu...... mujeh irrritate hona pasand hai aur karna bhi........mai thoda sa pagal bhi hu.......abhi tak ke sabse acche din mere shimla, manali tour ke bitei hai i miss it..... aur jindgi ka sabse bura din mai bata nahi sakta.......apne aap ko tough banane ki koshish karta hu....mai kisi bhi condition mai kaam kar sakta hu....kharab cheezo par kaam kar kar ke ab koi cheez kharab lagti hi nahi.......mai earth ka sabse toughest human bannna chahta hu..........pata nahi kyio mere ab ankho kambhakt ansoo hi nahi aate......mere sab se bure din ke baad pata nahi kyo mai roya hi nahi.....dukhi hota hu par hasta rehta hu.......mujhei hastei huye log bahut pasand hai.........aur haan ye sab padne ke baad ye mat samjhna ki mai sab jhuth bol raha hu.........aur jisko samjhna bhi to samajh le mujhei koi farak nahi padta........i love my all frnd......
मुझे वेद पुराण कुरान से क्या ?मुझे सत्य का पाठ पढ़ा दे कोई मुझे मंदिर मस्जिद जाना नहीं मुझे प्रेम का रंग चढ़ा दे कोई जहाँ ऊँच या नीच का भेद नहीं जहाँ जात या पाँत की बात नहीं न हो मंदिर मस्जिद चर्च जहाँ न हो पूजा नमाज़ में फर्क कहीं जहाँ सत्य ही सार हो जीवन का रिधवार सिंगार हो त्याग जहाँ जहाँ प्रेम ही प्रेम की सृष्टि मिले चलो नाव को ले चलें खे के वहाँ कहते हो मेरे साथ कुछ भी बेहतर नही होतासच ये है के जैसा चाहो वैसा नही होताकोई सह लेता है कोई कह लेता हैक्यूँकी ग़म कभी ज़िंदगी से बढ़ कर नही होताआज अपनो ने ही सीखा दिया हमेयहाँ ठोकर देने वाला हैर पत्थर नही होताक्यूं ज़िंदगी की मुश्क़िलो से हारे बैठे होइसके बिना कोई मंज़िल, कोई सफ़र नही होताकोई तेरे साथ नही है तो भी ग़म ना करख़ुद से बढ़ कर कोई दुनिया में हमसफ़र नही होता